सोने से भी महंगा बिकता है भारत में मिलने वाला ये अनोखा खीरा

दुनिया में अलग-अलग तरह के फल होते हैं जो बेहद हेल्दी होते हैं

Update: 2021-11-09 12:17 GMT

दुनिया में अलग-अलग तरह के फल होते हैं जो बेहद हेल्दी होते हैं। आमतौर पर इन फलों की कीमत 500 से 800 रुपये तक होती है, लेकिन आम लोगों को यही फल महंगे लगते हैं। दुनिया में कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं। लोग अपने आपको फिट रखने के लिए कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। इन फलों में खीरा भी शामिल है, जिसकी कीमत भी कम होती है और सेहतमंद भी होता है। लेकिन भारत में एक अनोखा खीरा मिलता है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।


भारत में मिलने वाले समुद्री खीरे की कीमत लाखों में है। इसको खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी इसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता है। आईए जानते हैं भारत में मिलने वाले इस अनोखे खीरे और उसकी कीमत के बारे में। आखिर ऐसा क्या है इस खीरे में जो वो इतना महंगा बिकता है।

इस अनोखे खीरे की भारत के समुद्री इलाके में बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। समुद्री खीरे की तमिलनाडु में तस्करी जमकर हो रही है। सी कुकुम्बर यानी समुद्री खीरे की दक्षिण भारत और श्रीलंका में खूब तस्करी की जाती है।

इसका नाम सुनकर आप सोच रहे होंगे कि यह कोई समुद्री सब्जी है, लेकिन यह ऐसा नहीं है। यह विशेष तरह का एक समुद्री जीव है। इस समुद्री जीव की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी की जाती है।

भारतीय तटरक्षक दल ने कुछ दिनों पहले ही लुप्तप्राय प्रजाति समुद्री खीरे को पकड़े थे। जब्त किया गया समुद्री खीरा 2000 किलोग्राम था जिसकी कीमत 8 करोड़ बताई गई थी। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इसमें ऐसा क्या है जो इतना महंगा बिक रहा है।

इस समुद्री जीव को समुद्री खीरा या ककड़ी या फिर सी कुकुम्बर के नाम से जाता है। इसके अस्तित्व को खतरे में देखते हुए इसको लुप्तप्राय समुद्री प्रजाति की श्रेणी में शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इस जीव कीमत ढाई लाख रुपये प्रति किलो है। यह दवाईयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसको खाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।
Tags:    

Similar News

-->