China चीन: चीन में 'लव गुरु' के नाम से मशहूर विवादास्पद लाइव स्ट्रीमर ले चुआनकू पर हाल ही में कर चोरी के मामले में 7.58 मिलियन युआन (लगभग 8.93 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई शंघाई कराधान ब्यूरो के निरीक्षण में की गई, जहां जांच में सामने आया कि महिला ने व्यक्तिगत खातों के ज़रिए भुगतान लेकर अपनी आय छिपाई थी। उसने व्यक्तिगत सेवाओं को व्यावसायिक आय की तरह दिखाया और टैक्स चोरी की।
ले चुआनकू, जिसे ऑनलाइन 'क्यूकू बिग वुमन' के नाम से भी जाना जाता है, 2023 में वायरल हुई थी जब उसने महिलाओं को अमीर पुरुषों से शादी कर आर्थिक लाभ उठाने की सलाह देना शुरू किया। वह एकल परामर्श के लिए 1,143 युआन चार्ज करती थी और उसके निजी कोचिंग पैकेज 10,000 युआन से ज्यादा के थे।
कथित तौर पर वह सालाना 142 मिलियन युआन (लगभग 167 करोड़ रुपये) कमा रही थी। अपनी लाइवस्ट्रीम में वह दर्शकों से कोड शब्दों में संवाद करती थी, जैसे पैसे को “चावल”, गर्भावस्था को “गेंद ले जाना” और शादी को “किले के अंदर” कहा जाता था। अब कर विभाग ने उस पर टैक्स चोरी के लिए सख्त कार्रवाई की है।

Tags: