वैश्विक महामारी समझौते पर अब भी संशय, अंतिम समयसीमा आज

Update: 2025-04-11 11:24 GMT

World वर्ल्डकोविड-19 महामारी के पांच साल बाद भी  महामारियों से निपटने के लिए वैश्विक समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है। शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 को अंतिम समयसीमा तय की गई है, लेकिन अब भी देशों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं।

एच5एन1 बर्ड फ्लू, खसरा, मंकीपॉक्स और इबोला जैसी बीमारियों की आशंका के बीच यह समझौता महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए अहम माना जा रहा है।विश्वभर के विशेषज्ञ इस समझौते को महत्वपूर्ण मानते हैं ताकि भविष्य में किसी वैश्विक स्वास्थ्य संकट से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। हालांकि अब तक की बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है।


Tags:    

Similar News