World वर्ल्ड: दुनियाभर में फैक्ट्रियों में मार्च महीने में उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है, क्योंकि कंपनियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए जाने वाले नए टैरिफ़ के लिए तैयार हो रही हैं। जापान, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में फैक्ट्रियों का उत्पादन घटा है, जबकि यूरो जोन में उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन यह सिर्फ एक अस्थायी सुधार था।
दुनिया भर में व्यापारिक गतिविधियों में इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका द्वारा नए टैरिफ़ का लगाया जाना बताया जा रहा है। अमेरिका की ओर से नए व्यापारिक प्रतिबंधों की संभावना के चलते, देशों के निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था,पर असर डालने की आशंका है।