कोरोना महामारी से लड़ने में संयुक्त राष्ट्र ने इसरो के योगदान को सराहा
संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना महामारी से लड़ रही भारत की केन्द्र और प्रदेश सरकारों की सहायता के लिए इसरो के योगदान की सराहना की
कोरोना महामारी से लड़ने में संयुक्त राष्ट्र ने इसरो के योगदान को सराहा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना महामारी से लड़ रही भारत की केन्द्र और प्रदेश सरकारों की सहायता के लिए इसरो के योगदान की सराहना की है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इसरो के द्वारा विकसित भुवन पोर्टल कोरोना महामारी में भारत सरकार के लिए बहुत ही सहायता करने वाला साबित हुआ है।
इस भूस्थानिक पोर्टल की मदद से कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। भुवन इसरो का जियो पोर्टल है। जिसके माध्यम से गूगल अर्थ की तरह त्रि-विमीय (थ्री डाइमेंशनल) चित्रों के माध्यम से डाटा संग्रह का काम किया जाता है। इसरो का अंतरिक्ष में स्थापित यह साफ्टवेयर प्लेटफार्म छह तरह की सेवाओं में मददगार है। इसके माध्यम से ट्रेकिंग, हॉटस्पॉट की पहचान, होम आइसोलेशन, सब्जी बाजार, खाद्य पदार्थो की आवश्यकता, पर्यावरण आदि के संबंध में डाटा संग्रह का काम किया जा सकता है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने स्पेस टेक्नालॉजी और जियोग्राफिक इनफोर्मेशन सिस्टम (जीआइएस) के माध्यम से शहरी विकास, यातायात नियंत्रण और यातायात नेवीगेशन तकनीक पर बेहतर काम किया है।