अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 6 साल में सबसे बड़ा हमला, इस्लामी जिहादियों ने 100 लोगों की हत्या

जिहादियों के हमले साल की शुरुआत से तेजी से बढ़े हैं।

Update: 2021-06-06 02:33 GMT

उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में रात को घुसे हमलावरों ने छापेमारी की और 100 नागरिकों की हत्या कर दी। इस घटना को बीते वर्षो में देश का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। सरकार ने बताया हमलावरों ने नाइजर की सीमा से सटे याघा प्रांत के सोल्हान गांव में इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।

सरकार ने 72 घंटे का राष्ट्रीय शोक घोषित किया, जांच जारी
उन्होंने इस खून-खराबे के अलावा घरों व बाजारों को भी जला दिया। सरकार ने 72 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए हमलावरों की इस वारदात को आतंकी घटना बताया। घटना की जांच जारी है। हालांकि अभी किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। पश्चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े जिहादियों के हमले साल की शुरुआत से तेजी से बढ़े हैं।

Tags:    

Similar News

-->