सैनिक ने अपने ही साथी जवानों को मरी गोली, तीन की मौत, एक घायल

रूस के वोरोनिश सैन्य बेस पर एक सैनिक ने अपने साथी जवानों पर हमला कर दिया।

Update: 2020-11-09 08:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रूस के वोरोनिश सैन्य बेस पर एक सैनिक ने अपने साथी जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह घटना मॉस्को से 490 किमी दूर स्थित वोरोनिश शहर में एक सैन्य बेस पर हुई। 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुल्हाड़ी से लैस एक सैनिक ने लोगों के एक समूह पर हमला किया। इसके बाद उसने एक स्वचालित राइफल से लोगों पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। 


Tags:    

Similar News

-->