रूस ने यूक्रेनी ड्रोन हमलों और रेलवे धमाकों की जांच शुरू की

Update: 2025-06-04 10:29 GMT

World वर्ल्ड: रूस ने रविवार को अपने सैन्य एयरफील्ड्स पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों और रेल नेटवर्क पर हुए धमाकों की आधिकारिक जांच शुरू की है। क्रेमलिन के अनुसार, यूक्रेन ने ड्रोन का इस्तेमाल करके रूस के कुछ एयरबेसों पर हमला किया, जिनमें से कुछ एयरबेस साइबेरिया में स्थित थे। इस हमले में कई रूसी युद्धक विमान, जिनमें लंबी दूरी तक परमाणु हमला करने वाले बमवर्षक विमान भी शामिल थे, आग की चपेट में आ गए।

रूसी सेना के मुताबिक, इन हमलों में  कई  विमान जल गए, जबकि तीन अन्य एयरफील्ड्स पर ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया गया।क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है और जांच जारी है। 

Tags:    

Similar News

null