नई दिल्ली: पाकिस्तान में पिछले 4 साल के सबसे बड़े सियासी हलचल के लिए मंच सज चुका है. आज प्रधानमंत्री इमरान खान को देश के सामने अपनी लोकप्रियता और ताकत को साबित करना है. लेकिन पाकिस्तान का विपक्ष अपने सारे हथियारों को लेकर इमरान के खिलाफ तैयार खड़ा है.

विपक्ष के नेता इस्लामाबाद स्थित नेशनल असेंबली पहुंचने लगे हैं. वहीं, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा है कि इमरान खान के विरोध में वोट देने से कोई नहीं रोक सकता है.

Tags: