World वर्ल्ड: रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के साथ हो रही शांति वार्ता का मकसद रूस की तेज और पूरी जीत सुनिश्चित करना है। मेदवेदेव ने रूस की मांगों का जिक्र किया, जिसमें यूक्रेन को अधिक क्षेत्र छोड़ना, तटस्थ देश बनना, सेना की संख्या सीमित करना और नए चुनाव कराना शामिल है।

वार्ता में दोनों पक्षों ने केवल युद्धबंदियों के आदान-प्रदान और मृत सैनिकों की लाशों की अदला-बदली पर सहमति जताई, लेकिन युद्धविराम पर कोई फैसला नहीं हुआ।मेदवेदेव ने यूक्रेन द्वारा रूस के रणनीतिक बमवर्षक ठिकानों पर हमले के जवाब में बदले की बात कही और कहा कि रूस की सेना आगे बढ़ती रहेगी, जो कुछ नष्ट करना होगा, करेगी और जिन्हें खत्म करना होगा, वे समाप्त होंगे


Tags: