यूक्रेन वॉर खत्म करने के प्रयासों पर यूएन चीफ बोले, 'भारत के साथ बेहद करीब से संपर्क में हूं'
रूस और यूक्रेन के बीच 34वें दिन भी जंग जारी है. दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को लेकर भी कोशिशें जारी हैं.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच 34वें दिन भी जंग जारी है. दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को लेकर भी कोशिशें जारी हैं. जंग को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र भी अपनी तरफ से प्रयास कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में मध्यस्थता के प्रयासों को लेकर भारत, तुर्की, चीन और इजराइल समेत अन्य देशों के साथ करीबी संपर्क में हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी. गुटारेस ने संवाददाताओं से कहा कि मैं ऐसे कई देशों के साथ करीबी संपर्क में हूं जो राजनीतिक समाधान के लिए मध्यस्थता के विभिन्न तरीकों का पता लगाने के वास्ते दोनों पक्षों के उच्चतम स्तर पर बात कर रहे हैं.