हॉलीवुड ब्रॉडवॉक में गोलीबारी से मचा हड़कंप, 9 घायल

Update: 2023-05-30 03:45 GMT
मैमी (आईएएनएस)| फ्लोरिडा के हॉलीवुड ब्रॉडवॉक में सामूहिक गोलीबारी में नाबालिगों सहित नौ लोग घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। गोलीबारी की यह घटना सोमवार शाम एन ब्रॉडवॉक के 1200 ब्लॉक में हुई। सीबीएस न्यूज ने बताया कि गोली से घायल होने वालों में कम से कम तीन नाबालिग हैं।
सीसीटीवी कैमरे में शाम 6:41 बजे लोगों को घटनास्थल से भागते हुए देखा जा सकता है। मीडिया आउटलेट ने हॉलीवुड अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि यह दो समूहों के बीच विवाद के साथ शुरू हुआ, जो गोलीबारी तक बढ़ गया। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और दूसरे व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।
गोलीबारी में घायल लोगों की पहचान अज्ञात है।
Tags:    

Similar News