रूस ने यूक्रेन के एक गांव पर किया कब्जा

Update: 2025-06-26 14:54 GMT

World वर्ल्ड: रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शेवचेन्को गांव पर कब्जा कर लिया है। यह गांव डोनेत्स्क क्षेत्र में है, जिसे रूस ने अपना हिस्सा घोषित किया है, हालांकि यूक्रेन और पश्चिमी देश इसे अवैध मानते हैं। रूस समर्थक अधिकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में यूक्रेनी सेनाओं से कड़ी लड़ाई के बाद यह कब्जा किया गया है।

यूक्रेन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। शेवचेंको गांव के पूर्वी बाहरी इलाके में एक लिथियम का भंडार होने की बात कही जा रही है।लिथियम एक महत्वपूर्ण वैश्विक संसाधन है, जो इलेक्ट्रिक कारों और मोबाइल फोन जैसी तकनीकी उत्पादों में उपयोग होता है

Tags:    

Similar News

null