World वर्ल्ड: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री मंगलवार से चीन की यात्रा पर हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापार संबंधों को बढ़ावा देना और पर्यटकों आकर्षित करना है। यह लक्सन का चीन में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला दौरा है। वह शुक्रवार को बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात करेंगे।
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब चीन की बढ़ती ताकत ने प्रशांत क्षेत्र में कई पश्चिमी देशों को चिंतित कर दिया है। व्यापार और पर्यटन क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हैं। न्यूज़ीलैंड ने 2008 में चीन के साथ पहला मुक्त व्यापार समझौता किया था, और उसका प्रमुख निर्यात उत्पाद जैसे डेयरी, लकड़ी हैं।