Nepal नेपाल : नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार शाम एक शादी की बारात ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।डीएसपी दीपक कुमार राय ने आईएएनएस को बताया, “शादी की बारात ले जा रही बस गुरुवार को रात लगभग 8 बजे जिले के पुर्चौडी नगरपालिका में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।”उन्होंने कहा कि इस हादसे में करीब 45 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार मिला, जबकि बाकी को बेहतर सुविधाओं वाले अस्पतालों में भेजा गया| पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का सही कारण तुरंत पता नहीं चल सका।
जिलाधिकारी कृष्णा थापा ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 60 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।