Israel: गाजा में हुए सीजफायर पर एक बार फिर पलीता लगा है। इजरायली सैनिकों ने गाजा पट्टी में एक फिलिस्तीनी रिहायशी इलाके में सीजफायर लाइन के पार मोर्टार दागे हैं। यह हमास के साथ सीजफायर को खतरे में डालने वाली हालिया घटना है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उन हमलों में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।
इजरायली सेना ने कहा कि मोर्टार "येलो लाइन" इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान दागा गया था सेना ने यह नहीं बताया कि सैनिक क्या कर रहे थे या क्या उन्होंने लाइन पार की थी। उसने कहा कि मोर्टार अपने तय निशाने से भटक गया था। "येलो लाइन" गाजा के इजरायली कब्जे वाले हिस्से को बाकी इलाके से अलग करता है। सेना ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।