Dubai दुबई: ईरान के सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को बताया कि देश पर इजरायली हमलों में ईरान के सशस्त्र बलों के दो और उच्च पदस्थ जनरलों की मौत हो गई है। सरकारी टीवी ने मृतकों की पहचान सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के लिए खुफिया विभाग के डिप्टी जनरल घोलमरेजा मेहराबी और ऑपरेशन के डिप्टी जनरल मेहदी रब्बानी के रूप में की है। इसने यह नहीं बताया कि ये लोग कहां मारे गए। शुक्रवार को इजरायल के हमलों में ईरान के सशस्त्र बलों के कई उच्च पदस्थ अधिकारी मारे गए, जिनमें सेना के चीफ ऑफ स्टाफ और ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख भी शामिल हैं।