श्रीलंका में विपक्षी नेता ने चीन को लताड़ा, भारत को सराहा, कही ये बात

राष्ट्रपति की रेस में आगे चल रहे विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा ने कहा कि चीन ने श्रीलंका की कोई आर्थिक मदद नहीं की है लेकिन भारत ने हमारे संकट के समय हर संभव मदद करने की कोशिश की है।

Update: 2022-07-14 03:48 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति की रेस में आगे चल रहे विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा ने कहा कि चीन ने श्रीलंका की कोई आर्थिक मदद नहीं की है लेकिन भारत ने हमारे संकट के समय हर संभव मदद करने की कोशिश की है। भारत ने अनाज और दवाई पहुंचाकर हमारे लोगों की बहुत मदद की है। इस दौरान प्रेमदासा ने पीएम मोदी, वित्त मंत्री और भारत की जनता का धन्यवाद किया।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के मालदीव छोड़कर सिंगापुर चले जाने के कयास लग रहे हैं। गुरुवार देर रात खबर आई कि वह मालदीव से सिंगापुर जाने के लिए एक निजी जेट की प्रतीक्षा कर रहे थे। मालदीव के सूत्रों ने बताया कि देश छोडने में राजपक्षे की मदद मालदीव संसद के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद ने की। निर्वासन के दौरान नाशीद श्रीलंका में ही रहे थे। राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध के बीच श्रीलंका में देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया। हालांकि यह कर्फ्यू आज सुबह तक के लिए ही था। 

Tags:    

Similar News