भीषण हादसा: नेपाल में ऊंची पहाड़ी से जीप खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी

मध्य-पश्चिमी नेपाल के प्युथन जिले में आज सुबह एक पहाड़ी से एक जीप के खाई में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Update: 2022-02-05 05:31 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य-पश्चिमी नेपाल के प्युथन जिले में आज सुबह एक पहाड़ी से एक जीप के खाई में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसा में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबके दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस निरीक्षक बेनी प्रसाद गैरे के हवाले से बताया कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

Tags:    

Similar News