New York के हडसन नदी में हेलिकॉप्टर हादसा, छह लोगों की मौत

Update: 2025-04-11 07:18 GMT

World वर्ल्ड: गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर के हडसन नदी में एक टूरिस्ट हेलिकॉप्टर उल्टा गिरकर डूब गया, जिसमें सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक स्पैनिश परिवार, तीन बच्चे, और पायलट शामिल हैं। मृतकों में जर्मनी की कंपनी सीमेंस के कार्यकारी ऑगस्टिन एस्कोबार भी बताए जा रहे हैं।

हादसे के समय हेलिकॉप्टर ने डाउनटाउन हेलीपैड से उड़ान भरी थी और जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज के पास से लौटते हुए 3:15 बजे न्यू जर्सी के हॉबोकेन के पास नदी में गिर गया। चार शव मौके पर ही बरामद हुए, जबकि दो घायलों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। एफएए और एनटीएसबी इस हादसे की जांच कर रहे हैं। 


Tags:    

Similar News

null