हिंसा की आग में धधका फ्रांस

Update: 2023-06-30 05:37 GMT

 दिल्ली : फ्रांस में 17 साल के एक किशोर की ट्रैफिक जांच के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद से लगातार दो दिनों से फ्रांस धधक रहा है। सैकड़ों लोग बुधवार देर रात से पेरिस की सडक़ों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पेरिस और आसपास के उपगनरीय इलाकों में पुलिस पर न सिर्फ पत्थरबाजी की है, बल्कि कई बिल्डिंग और कई गाडिय़ों को आग लगा दी है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुलिस ज्यादती को अक्षम्य बताते हुए आमजनों से न्याय के लिए शांति की अपील की है। पेरिस और आसपास के उप नगरों में पुलिस बल के लगभग 2,000 जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले अफसर को हिरासत में लिया है। वहीं अब तक 180 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उग्र प्रदर्शनकारियों ने बुधवार रात नानटेरे में कुड़ेदानों में आग लगा दी और कई जगह खड़ी गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। राजधानी के दक्षिण में एस्सोन क्षेत्र में लोगों के एक समूह ने सभी यात्रियों को उतारने के बाद एक बस में आग लगा दी। उधर, स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे सहित फ्रांसीसी मशहूर हस्तियों ने किशोर की मौत पर आक्रोश और दुख व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News