रूस को विमानों के पुर्जे आयात नहीं करेगा यूरोपियन यूनियन, युद्ध के बाद लगाया बैन
नई दिल्ली: यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन ने शुक्रवार को कहा कि ईयू रूसी एयरलाइनों को विमान के अतिरक्ति पुर्जों और उपकरणों का नर्यिात नहीं करेगा। वॉन डेर लेयेन ने असाधारण यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद कहा कि तीसरा विषय यह है कि रूस की एयरलाइनों को सभी विमानों के स्पेयर पार्ट्स और उपकरणों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह रूस की अर्थव्यवस्था और देश की कनेक्टिविटी के प्रमुख क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाएगा।
इमारतों को यूक्रेनी ध्वज के रंगों से सजाया गया
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद एकजुटता दिखाने के लिए दुनिया भर की इमारतों को यूक्रेनी ध्वज के रंगों से सजाया गया है। इनमें ब्रसेल्स में सिंकेंटेनेयर पार्क, रोम में कोलिजीयम, मेलबर्न में फ्लिंडर्स स्ट्रीट स्टेशन और स्कोप्जे में विदेश मामलों के मंत्रालय का दफ्तर शामिल है।