न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार की सुबह भूकंप के झटके लगे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology)के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है.
जानकारी के मुताबिक भूकंप का असर बिहार के भी कई जिलों में देखने को मिला है. भूकंप के झटके सुबह 7.58 पर महसूस किए गए हैं.
नेपाल राजधानी काठमांडू में रविवार की सुबह सब कुछ सामान्य था. छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग अपने घरों में थे. लेकिन धरती हिलने से हड़कंप मच गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. दरअसल भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी.