व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बात करने या उनके बारे में सोचने पर ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं किया जाता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन स्पष्ट तौर पर कहें तो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बात करने या उनके बारे में सोचने पर हम ज्यादा वक्त नहीं गंवाते हैं।

दरअसल, व्हाइट हाउस पहुंचे कुछ पत्रकारों ने विभिन्न सोशल मीडिया वेबसाइट द्वारा ट्रंप पर लगाई रोक के बारे में साकी से उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी। इसके जवाब में व्हाइट हाउस ने कहा कि हम यह नहीं कह सकते कि हमें ट्विटर पर उनकी कमी महसूस हो रही है। लेकिन हम ट्रंप के बारे में बात करके अपना समय बर्बाद करना नहीं चाहते।



Tags: