फिलीपींस में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

Update: 2023-01-14 14:43 GMT
मनीला, फिलीपींस (Philippines) में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है जबकि आठ अन्य घायल हो गये हैं। देश की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (NDRRMC) ने यह जानकारी दी है। एनडीआरआरएमसी ने शनिवार को बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 20 हो गयी है। आठ लोग घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। परिषद ने एक दिन पहले बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत होने और सात अन्य के घायल होने की जानकारी दी थी। दो लोगों के लापता होने की रिपोर्ट थी। बाढ़ के कारण कुल 1,135 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 270 पूरी तरह से नष्ट हो गए। देश के 40 से अधिक शहरों (cities) को बिजली संकट का सामना करना पड़ा है। बाढ़ से 170 से अधिक सड़कें और 44 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, कुल 127 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें वर्तमान में लगभग 80,000 लोग रह रहे हैं।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tags:    

Similar News