महामारी के तहत चीनी शक्ति : सामुदायिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की कहानियां

Update: 2023-01-15 15:04 GMT
बीजिंग, (आईएएनएस)| दैनिक जरूरतों की आपूर्ति और लोगों की आजीविका की जरूरतों को सुनिश्चित करना चीन की महामारी के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका अधिकांश बोझ जमीनी स्तर के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के कंधों पर पड़ता है। फेंग फेंग एक सामुदायिक कार्यकर्ता है। महामारी के दौरान, उन्होंने समुदाय के बुजुर्गो, जिन्हें बाहर जाने में असुविधा होती है, के लिए दैनिक दवाइयां खरीदने का कार्य करने की पहल की। फेंग फेंग हमेशा दवा की थैलियों से लदे रहते थे। दवा की थैलियों से ढकी उनकी तस्वीर एक सहयोगी द्वारा ऑनलाइन पोस्ट की गई थी, जो अनगिनत नेटिजन्स के दिलों को छू गई। उन्हें प्यार से 'ब्रदर मेडिसिन बैग' भी कहा जाता था।
वास्तव में, पूरे चीन में फेंग फेंग जैसे 40 लाख से अधिक सामुदायिक कार्यकर्ता हैं। पिछले तीन वर्षो से वे देश भर में बड़े और छोटे समुदायों की रखवाली कर रहे हैं। दिन-रात समुदाय में घूमते हैं, घरेलू अलगाव में लोगों के लिए दैनिक जरूरतों को वितरित करते हैं, कुरियर पहुंचाते हैं, तालों की मरम्मत करते हैं, भोजन पहुंचाते हैं, और कचरा निकालते हैं।
वे चीन में जमीनी स्तर पर साधारण नायक हैं और उनके अथक और व्यस्त परिश्रम ने अनगिनत निवासियों के मन को छुआ है। सामुदायिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर, उन्होंने समुदाय की रक्षा पंक्ति की रक्षा की। महामारी से सुरक्षित रूप से बचना सभी की इच्छा है।
(साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News