चीन के नकली सूरज ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, निकली 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस ऊर्जा

ब्रिटेन जैसे देशों को भी इस तकनीक में शोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Update: 2022-01-05 10:45 GMT

चीन के कृत्रिम सूरज ने एक बार फिर से नया विश्‍व रेकॉर्ड बनाया है। हेफेई में स्थित चीन के इस न्‍यूक्लियर फ्यूजन रिएक्‍टर से 1,056 सेकंड या करीब 17 मिनट तक 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस ऊर्जा निकली। चीन की इस सूरज ने नया रेकॉर्ड गत 30 दिसंबर को बनाया। यह अब तक का सबसे ज्‍यादा समय है जब इतनी ऊर्जा इस परमाणु रिएक्‍टर से निकली है। इससे पहले इस नकली सूरज ने 1.2 करोड़ डिग्री ऊर्जा निकाली थी। इस बीच चीन के इस नकली सूरज से निकली अपार ऊर्जा से दुनिया टेंशन में आ गई है।

हेफेई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंसेज ने एक्सपेरिमेंटल एडवांस्ड सुपरकंडक्टिंग टोकामक (EAST) हीटिंग सिस्टम प्रॉजेक्‍ट शुरू किया है। यहां पर हैवी हाइड्रोजन की मदद से हीलियम पैदा किया जाता है। इस दौरान अपार ऊर्जा पैदा होती है। शुक्रवार को चाइना अकादमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ता गोंग शिंयाजू ने 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक ऊर्जा पैदा होने का ऐलान किया। गोंग के निर्देशन में ही हेफेई में यह प्रयोग चल रहा है।
प्‍लाज्‍मा ऑपरेशन करीब 1,056 सेकंड तक चला
चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्‍हुआ से बातचीत में गोंग ने कहा, 'हमने 1.2 करोड़ डिग्री सेल्सियस के प्‍लाज्‍मा तापमान को साल 2021 के पहले 6 महीने में 101 सेकंड तक हासिल किया था। इस बार यह प्‍लाज्‍मा ऑपरेशन करीब 1,056 सेकंड तक चला। इस दौरान तापमान करीब 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक रहा। इससे एक संलयन आधारित परमाणु रिएक्‍टर को चलाने का ठोस वैज्ञानिक और प्रयोगात्‍मक आधार तैयार हो गया है।'
इस चीन के हाथ लगी इस अपार ऊर्जा से दुनिया के वैज्ञानिक टेंशन में आ गए हैं। चीन ने जहां वैश्विक हथियार प्रतिस्‍पर्द्धा में जहां बढ़त हासिल कर ली है, वहीं दुनिया की अन्‍य महाशक्तियां ऐसी नई तकनीक को खोजने के लिए संघर्ष कर रही हैं जिससे इंसान को 'असीमित ऊर्जा' मिल सके। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन की कृ‍त्रिम सूरज को लेकर यह सफलता काफी महत्‍वपूर्ण है। चीन की इस सफलता से अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी इस तकनीक में शोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।


Tags:    

Similar News

-->