चीन: भारतीय दूतावास में हुए योग कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक चीनी नागरिक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में 100 से अधिक चीनी नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Update: 2021-06-21 01:45 GMT

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में 100 से अधिक चीनी नागरिकों ने हिस्सा लिया। 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। इसके बाद भारत समेत दुनियाभर में इस दिन योग कार्यक्रम होते हैं।

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी और उपराजदूत डॉ. एक्विनो विमल ने इंडिया हाउस में हुए योग कार्यक्रम में भाग लिया। मिसरी ने कहा कि योग कोविड-19 महामारी के दौरान अच्छे स्वास्थ्य का शारीरिक और आध्यात्मिक रास्ता है।

ऐसे वक्त में जब हमारा दिमाग बाहरी चीजों से बहुत ज्यादा दबाव में है तो योग हमें अपने दिमाग को शांत करने, दबाव को कम करने तथा हमारे अस्तित्व को संतुलन प्रदान करता है।

इस दौड़ती-भागती जिंदगी में आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से परेशान है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग नाजाने क्या कुछ नहीं करते हैं। वहीं, बेहद कम समय में योग ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं।

21 जून 2015 से हुई शुरुआत के बाद हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर साल लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाता है, जिसके लिए कई स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

वहीं, कोरोना काल में तो योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। लोग खुद को फिट रखने के लिए योगासन करते हैं। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, हर कोई योग से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस योग डे आप अपनों को इस दिन की शुभकामनाएं देना न भूलें। तो चलिए आपको कुछ खास शुभकामाना संदेशों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप लोगों को भेज सकते हैं।


Tags:    

Similar News

-->