Philippines में मध्यावधि चुनाव से पहले चीन बना प्रमुख चुनावी मुद्दा

Update: 2025-05-10 13:30 GMT

World वर्ल्ड: फिलीपींस में आगामी मध्यावधि चुनाव के दौरान चीन का प्रभाव एक अहम राजनीतिक मुद्दा बनकर उभरा है। राष्ट्रपति फर्डिनैंड मार्कोस जूनियर ने चीन के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे उन नेताओं को न चुनें जो चीन के प्रभाव में रहे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते के कार्यकाल के दौरान चीन के प्रति नरम नीति और समुद्री विवादों की अनदेखी पर अब मार्कोस सरकार ने सख्ती दिखाई है। इस पूरे चुनावी माहौल में चीन से जुड़े मुद्दों और समुद्री अधिकारों की रक्षा को लेकर मतदाता अधिक सजग दिखाई दे रहे हैं

Tags:    

Similar News

null