World वर्ल्ड: अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने मार्च 2019 में हुए इथोपियन एयरलाइंस हादसे में मारे गए दो यात्रियों के परिवारों के साथ समझौता कर लिया है। यह समझौता ट्रायल शुरू होने से ठीक पहले हुआ। 

यह मुकदमा शिकागो की संघीय अदालत में होना था और 2018 व 2019 में हुए दो बोइंग 737 मैक्स हादसों में कंपनी के खिलाफ पहला ट्रायल होता। इन दुर्घटनाओं के बाद इस विमान को 20 महीने तक ग्राउंड किया गया था और इससे बोइंग को 20 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। बोइंग ने पहले ही 2019 की दुर्घटना के लिए कानूनी ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली थी। 



Tags: