नाइजीरिया में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 100 लोगों की दर्दनाक मौत

मची चीख-पुकार

Update: 2023-06-13 18:19 GMT
नई दिल्ली। नाइजीरिया में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। देश के उत्तरी इलाके में एक नाव के पलट जाने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई। पुलिस टीम की ओर से यह जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि नाव हादसे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। क्वारा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने बताया कि नाव नाइजर राज्य के नजदीक नाइजर नदी में सोमवार सुबह पलट गई। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
वहीं, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पश्चिमी हिस्से में एरी कनाल में पर्यटकों को ले जा रही नौका पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 'लॉकपोर्ट केव टूर्स' की ओर से संचालित नौका पर 29 लोग सवार थे और इसके पलटने से सभी लोग पानी में गिर गए। 300 फुट लंबे इस जलमार्ग में पांच से छह फुट पानी था। कुछ यात्री खुद ही किनारे तक पहुंच गए, जबकि करीब 16 लोगों को बचाव कर्मियों ने निकाला। अधिकारियों ने हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की। उसकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया है। लॉकपोर्ट दमकल विभाग के प्रमुख लूका क्युआगलिआनो ने बताया कि कुल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को मामूली चोटे आई हैं।
उत्तरी नाइजीरिया में एक शादी से लौट रहे लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लापता हैं। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी ने बताया कि नाव सोमवार तड़के पड़ोसी नाइजर राज्य के क्वारा राज्य में नाइजर नदी में पलट गई।
स्थानीय निवासी उस्मान इब्राहिम ने बताया कि पीड़ित महिलाएं और बच्चे नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में एक रात के विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी नाव पलट गई। नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना लगभग 3 बजे हुई और बहुतों को इसके बारे में घंटों बाद पता चला। अधिकारी और स्थानीय लोग अभी भी नदी में और लाशों की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि नाइजीरिया के कई दूरस्थ समुदायों में नाव दुर्घटनाएं आम हैं जहां परिवहन के लिए आमतौर पर स्थानीय रूप से निर्मित नावों का उपयोग किया जाता है।
Tags:    

Similar News

-->