World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर 80% शुल्क लगाने का सुझाव दिया है। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और चीन के शीर्ष अधिकारी स्विट्ज़रलैंड में व्यापारिक तनाव कम करने को लेकर बैठक कर रहे हैं।
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रियर चीन के प्रमुख आर्थिक नीति निर्माता हे लिफेंग से मुलाकात करेंगे।व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि टैरिफ में कोई भी रियायत तभी संभव है जब चीन भी व्यापार में नरमी दिखाए। ट्रंप का यह कदम अमेरिकी बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर सकता है, वहीं चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर पलटवार करते हुए शुल्क बढ़ाए हैं।