टेक्सास में बस पलटने से 16 घायल

Update: 2022-12-12 15:51 GMT
 
ह्यूस्टन, (आईएएनएस)| दक्षिण मध्य अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन इलाके में एक चर्च की बस के पलट जाने से 1 से 16 साल की उम्र के 13 बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने रविवार को ट्वीट किया कि, बस चर्च सेवा से लोगों को ले जा रही थी, तभी यह दुर्घटना एक अपार्टमेंट परिसर के पास हुई।
शेरिफ ने कहा, "एक वयस्क, संभवत: एक महिला, गंभीर स्थिति में है, हमें बताया गया है बाकी लोगों के घायल होने की उम्मीद है।"
गोंजालेज ने कहा कि, "42 वर्षीय चालक एक मोड़ पर तेजी से जा रहा था, जिससे बस पलट गई। यह स्पष्ट नहीं है कि चालक कितनी तेजी से जा रहा था, लेकिन सड़क पर गति सीमा 30 मील प्रति घंटा (48 किमी प्रति घंटा) थी।"
गोंजालेज ने कहा कि, ड्राइवर को चोट नहीं आई और ना ही उसमें नशे के लक्षण दिखे। दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News

-->