ऐसा क्या हुआ वरमाला के समय कि सब हंसने लगे देखे पूरी वीडियो

Update: 2023-02-22 18:47 GMT

शादी का सीजन चल रहा है। इसके लिए देशभर में उत्सव जैसा माहौल है। सोशल मीडिया पर भी रोजाना बड़ी संख्या में शादी के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

इस वीडियो में वरमाला के समय दूल्हे का फनी रिएक्शन देखने लायक है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि किसी जगह पर विवाह कार्यक्रम हो रहा है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन समेत दोनों तरफ के लोग स्टेज पर हैं। कुछ लोग स्टेज के नीचे खड़े होकर वरमाला कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं। यह समय बेहद खास होता है। इसके लिए दोनों पक्षों के लोग जश्न मनाते हैं। इस मौके पर आतिशबाजी भी की जाती है। कई बार यह आतिशबाजी विवाद का विषय बन जाता है।


इस वीडियो में कुछ ऐसा होता है। जब दूल्हा वरमाला करने में व्यस्त रहता है। उसी समय कोई पटाखे फोड़ देता है। इससे दूल्हा घबरा जाता है। डर के मारे वह उछल कर दूर खड़ा हो जाता है। यह देख सभी हंसने लगते हैं। दुल्हन भी मंद-मंद मुस्कुराने लगती है। उस समय दूल्हे को शर्मिंदा होना पड़ता है। यह सोच दूल्हा गुस्से में रिएक्शन देता है।
वह पटाखे फोड़ने वाले को उचित जगह पर आतिशबाजी करने की सलाह देता है। हालांकि, दुलहन को कोई परेशानी नहीं होती है। वह सांकेतिक भाषा में अपने पति को हिम्मतबाज बनने की सलाह देती है। इसके बाद फिर दोनों वरमाला पोज में आ जाते हैं। वीडियो बेहद फनी है।
इस वीडियो को 'Hasna Zaroori Hai' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- आगे का सफर धमाको से भरा है और ये तो अभी से उछल रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 71 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
सोर्स : दैनिक जागरण 
Tags:    

Similar News