महिंद्रा की इन तीन एसयूवी के लिए करना होगा लंबा इंतजार
जानें कितना है वेटिंग पीरियड
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की एसयूवी पर काफी लंबा वेटिंग पीरियड है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा की किन तीन एसयूवी पर कितना वेटिंग पीरियड है और इनके लिए कंपनी के पास कितने ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।
अगर आप भी महिंद्रा की एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में कंपनी की एसयूवी की भारी मांग है, जिसके कारण बड़ी संख्या में ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी की तीन एसयूवी की इतनी ज्यादा मांग है कि इनके करीब 2.5 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की एसयूवी की ज्यादा मांग के कारण इनका वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा हो गया है। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा की एसयूवी पर शहर, शोरुम और वैरिएंट के आधार पर कुछ वैरिएंट्स पर करीब 17 से 18 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की जिन तीन सबसे ज्यादा एसयूवी की मांग है, उनमें स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो एन, थार और एक्सयूवी700 जैसी बेहतरीन एसयूवी शामिल हैं। वहीं बोलेरो क्लासिक, बोलेरो नियो और एक्सयूवी 300 को काफी कम समय में घर लाया जा सकता है।