Tech Tips: चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडे रहेंगे स्मार्टफोन और लैपटॉप, ओवरहीटिंग से बचाएंगे ये 4 आसान टिप्स

Update: 2025-03-31 04:24 GMT
Tech Tips: गर्मियों का मौसम आते ही न सिर्फ हम बल्कि हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी गर्मी का शिकार होने लगते हैं। खासतौर पर लैपटॉप, स्मार्टफोन और राउटर जैसे गैजेट्स तेजी से गर्म होते हैं, जिससे उनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। लैपटॉप या कंप्यूटर जैसे डिवाइस तो कई बार हीटिंग की वजह से हैंग होने लगते हैं या खुद ही बंद हो जाते हैं। गर्मियों के समय इस समस्या से आप भी कभी न कभी दो-चार हुए ही होंगे। बता दें कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने डिवाइसेस को बिना AC के भी ठंडा रख सकते हैं।
सीधी धूप से बचाएं
गर्मियों में धूप की तपिश पहले से ही काफी तेज होती है, और अगर आपका लैपटॉप या मोबाइल सीधी धूप में रखा है तो यह जल्दी गर्म हो सकता है। खिड़की के पास या सूरज की रोशनी वाली जगह पर डिवाइस रखने से बचें। इन्हें पंखे या कूलर के पास रखकर ठंडा किया जा सकता है।
हवादार जगह पर रखें डिवाइस
आपके लैपटॉप या स्मार्टफोन को खुली जगह में रखने से उनमें से निकलने वाली गर्मी जल्दी बाहर हो जाती है। डिवाइसेस को दीवार या किसी ठोस सतह से सटाकर रखने से वेंटिलेशन खराब हो सकता है। लैपटॉप, प्रिंटर और राउटर में दिए गए वेंट्स को समय-समय पर साफ करते रहें, ताकि हीट बाहर निकल सके और डिवाइस ठंडा बना रहे।
जरूरत पड़ने पर डिवाइस को बंद कर दें
अगर आपका स्मार्टफोन या लैपटॉप जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो उसे कुछ देर के लिए बंद कर दें। डिवाइस को ठंडा होने के लिए थोड़ा समय दें और फिर दोबारा इस्तेमाल करें। यह तरीका हीटिंग से बचाने का सबसे आसान और असरदार उपाय है।
गर्मी के मौसम में हमारे डिवाइसेस की देखभाल उतनी ही जरूरी है जितनी हमारी खुद की। अगर सही तरीके अपनाए जाएं, तो न सिर्फ ओवरहीटिंग से बचा जा सकता है बल्कि डिवाइसेस की लाइफ भी बढ़ाई जा सकती है।
डिवाइस को एक-दूसरे के ऊपर न रखें
कई लोग लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और चार्जर को एक ही जगह रख देते हैं, जिससे डिवाइस और ज्यादा गर्म हो जाते हैं। ऐसा करने से बचें और डिवाइसेस को अलग-अलग रखें ताकि हीट अच्छे से डिसिपेट हो सके। लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए कूलिंग पैड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News