SSC CGL Final Answer Key 2022 : एसएससी सीजीएल की अंतिम उत्तर कुंजी जारी
ऐसे करें डाउनलोड
SSC CGL Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से उत्तर कुंजी की जांच कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल का फाइनल रिजल्ट 13 मई, 2023 को घोषित किया गया था। एसएससी सीजीएल टीयर 2 परीक्षा 62,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए 02 से 07 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।
एसएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 29 मई शाम चार बजे से 12 जून 2023 शाम चार बजे तक के लिए उपलब्ध होगी।
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की 2022 लिंक पर क्लिक करें।
अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2022 टीयर I और टीयर II परीक्षाओं के बाद कुल 1,83,467 उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट कैलकुलेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से 36,001 उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएलई 2022 परीक्षा के तहत अधिसूचित विभिन्न रिक्तियों के लिए अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।