नई दिल्ली: Samsung ने अपना नया बजट फोन Galaxy A08 4G चुपके से लिस्ट कर दिया है! फोन UAE में एक रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। फोन में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। नए सैमसंग फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। यह 6000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी फोन में दिया गया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स के साथ Samsung Galaxy A08 4G की प्राइसिंग कितनी है!
Samsung Galaxy A08 4G को UAE रिटेलर वेबसाइट पर देखा गया है। फोन की कीमत 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए AED 625 (लगभग लगभग 16,200 रुपये) है। इसे तीन रंगों में लिस्ट किया गया है जिसमें डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन शेड को शामिल किया गया है। फोन के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से अभी सामने नहीं आई है। Virgin Megastore UAE पर यह खरीद के लिए लिस्टेड है।
Samsung Galaxy A08 4G की लिस्टिंग बताती है कि नया Samsung फोन 6.7 इंच के PLS LCD डिस्प्ले से लैस होकर आता है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 2.2GHz तक क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस होकर आता है। Google Play Console के मुताबिक फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 को सपोर्ट करता है। इसमें 4GB रैम, और 6GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है।
Samsung Galaxy A08 4G में रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2MP का डेप्थ कैमरा है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।
Samsung Galaxy A08 4G में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए डिवाइस IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन की मोटाई 8.0mm है।