नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को लेकर बाजार में काफी चर्चा है। इसे कंपनी की Harrier EV के साथ तुलना की जा रही है। दोनों ही SUVs एक ही acti.ev+ इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन डिजाइन, फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में इनमें कई बड़े अंतर देखने को मिलते हैं। डिजाइन की बात करें तो Tata Sierra EV ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और लाइफस्टाइल-फोकस्ड लुक के साथ आती है। इसमें Sabre LED हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, क्लैमशेल टेलगेट और सिग्नेचर ग्लासहाउस डिजाइन दिया गया है। वहीं Harrier EV का लुक ज्यादा मस्क्युलर और रग्ड है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए ज्यादा उपयुक्त बनाता है।
स्पेस और प्रैक्टिकलिटी के मामले में Sierra EV को बेहतर माना जा रहा है। इसमें 622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट, रियर सीट रिक्लाइन फंक्शन, विंडो-माउंटेड सनशेड्स और V2V व V2L चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे ज्यादा उपयोगी बनाती हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में Sierra EV आगे नजर आती है। इसमें ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग एंटरटेनमेंट और गेमिंग स्क्रीन भी शामिल है। साथ ही इसमें HypAR HUD, Dolby Atmos सपोर्ट वाला JBL 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और क्लाउड गेमिंग जैसी एडवांस सुविधाएं मिलती हैं, जो Harrier EV में नहीं मिलतीं।
परफॉर्मेंस के मामले में दोनों SUVs में 75 kWh बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर AWD सिस्टम मिलता है, लेकिन Sierra EV का हल्का वजन इसे बढ़त देता है। यह 0 से 100 km/h की स्पीड मात्र 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि Harrier EV को इसमें 6.3 सेकंड लगते हैं। रेंज के मामले में भी Sierra EV आगे है, जो 665 km तक चल सकती है, जबकि Harrier EV की रेंज 627 km बताई गई है। कीमत की बात करें तो Sierra EV ज्यादा किफायती विकल्प के रूप में सामने आती है। इसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Harrier EV की शुरुआती कीमत 21.69 लाख रुपये है। कम कीमत में ज्यादा फीचर्स मिलने के कारण Sierra EV को वैल्यू-फॉर-मनी SUV माना जा रहा है।
कुल मिलाकर, Harrier EV जहां एक मजबूत और प्रीमियम ऑफ-रोड SUV के रूप में देखी जाती है, वहीं Sierra EV टेक्नोलॉजी, डिजाइन और कीमत के संतुलन के साथ एक मॉडर्न और स्मार्ट विकल्प के रूप में उभर रही है।