नई दिल्ली: Suzuki मोटर ने ऑनलाइन वर्ल्ड प्रीमियर में अपनी पहली कॉम्पैक्ट ईवी Ignis को पेश कर दिया है। नई इग्निस को ईजी टू स्विच कार के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। यह एक ऐसी कॉम्पैक्ट ईवी है जिसमें परफॉरमेंस के साथ-साथ आसानी से इस्तेमाल करने लायक फीचर्स दिए गए हैं। जो ग्राहक इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाली कार से EV पर पर स्विच करना चाहते हैं तो उनके लिए यह बेहतर विकल्प के तौर पर आ रही है। इस ईवी को यूरोप के साथ-साथ अन्य देशों के सिटी एरिया और घुमावदार रास्तों में रियल-वर्ल्ड टेस्ट किया गया है। आइए Suzuki Ignis EV के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Suzuki Ignis EV कब होगी उपलब्ध
Suzuki Ignis EV की बिक्री की शुरुआत 2027 में होगी। यह नई ईवी यूरोप और अन्य बाजारों में उपलब्ध होगी।
Suzuki Ignis EV की खासियतें
Suzuki Ignis EV में एक कॉम्पैक्ट और लाइट ई-एक्सल दिया गया है। एक ही यूनिट के अंदर नई मोटर, इन्वर्टर और रिडक्शन गियर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी को दिया गया है, जो कि ज्यादा सेफ्टी और लंबी सर्विस लाइफ प्रदान करती है। इस ईवी में HEARTECT-e डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल किया गया है। इसमें बैटरी को कार की बॉडी के नीचे सही तरीके से फिट किया गया है, जिसके साथ लाइट और मजबूत बॉडी मिलती है।
कार में बेहतरीन पैकेजिंग की वजह से अंदर काफी ज्यादा स्पेस हो जाता है और ड्राइविंग भी स्टेबल रहती है। कार को 4.5 मीटर के न्यूनतम टर्निंग रेडियस के साथ आसानी से मोड़ा जा सकता है। इसमें एक अलग EV प्लेटफॉर्म सस्पेंशन दिया गया है, जिससे बेहतरीन हैंडलिंग स्टेबिलिटी और कंफर्टेबल राइड क्वालिटी मिलती है। एनर्जी रीजनरेशन और ड्राइवर के काम को कम करने के लिए रीजेनरेटिव-हाइड्रोलिक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक ब्रेक बूस्टर और पेडल 1 शामिल किया गया है। इससे ब्रेक इस्तेमाल काफी सरल लगता है।
डिजाइन और इंटीरियर
Ignis EV में लाइट और स्मार्ट लुक के लिए फ्लोइंग शोल्डर लाइन और फ्लोटिंग रूफ दी गई है। वहीं फ्रंट और रियर की ओर एलईडी लाइट्स में डिजिटल नंबर से इंस्पायर्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे इग्निस को आसानी से पहचाना जा सकता है। वहीं इंटीरियर में डैशबोर्ड से लेकर डोर के ट्रिम तक एक राउंड लाइन दी गई है। इसमें काफी आकर्षक इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जिसमें एक बड़ी डिस्प्ले और पॉटरी वालेत डिजाइन जैसी ट्रे दी गई है। इन सभी चीजों के साथ इसका केबिन यूटिलिटी के साथ-साथ कंफर्टेबल स्पेस बन जाता है।
Tags: