Samsung : सैमसंग के दो पुराने फ्लैगशिप मॉडल गैलेक्सी S23 और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को भारत में वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट पॉलिसी में शामिल कर लिया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा दो साल पहले लॉन्च किए गए इन दोनों फोन की स्क्रीन यूजर्स मुफ्त में बदलवा सकेंगे। कंपनी ने खुलासा किया है कि यह ऑफर अगले महीने यानी सितंबर तक वैध है।
सैमसंग ने बताया कि वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम सितंबर में खत्म हो रहा है। इस प्रोग्राम में, सैमसंग फोन में ग्रीन लाइन की समस्या होने पर कंपनी मुफ्त में स्क्रीन बदलेगी। कंपनी की कस्टमर सर्विस ने पुष्टि की है कि यूजर्स सैमसंग के अधिकृत सर्विस सेंटर पर इसका फायदा उठा सकते हैं। यह ऑफर भारत में 29 सितंबर तक उपलब्ध है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन सैमसंग यूजर्स को फोन के डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की समस्या आ रही है, वे 29 सितंबर तक अपने फोन की स्क्रीन मुफ्त में बदलवा सकेंगे। इसके लिए सैमसंग फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपने नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर जाना होगा। वे कंपनी के इस मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।
ऑफर का लाभ कैसे उठाएँ?
पहले दावा किया जा रहा था कि सैमसंग का यह स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम 31 अक्टूबर 2025 तक वैध है। हालाँकि, गैजेट्स360 की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑफर केवल 29 सितंबर तक ही वैध है। सैमसंग केयर ऐप के ज़रिए भी मुफ़्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है। इसमें कस्टमर केयर द्वारा कुछ ज़रूरी जाँच-पड़ताल की जाएगी, उसके बाद ही यूज़र्स को इस ऑफर का लाभ मिलेगा।
अगर यूज़र्स का सैमसंग डिवाइस मुफ़्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए योग्य है और सभी मानकों पर खरा उतरता है, तभी उसके फ़ोन की स्क्रीन मुफ़्त में बदली जाएगी। हालाँकि, स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए यूज़र्स को लेबर चार्ज देना होगा। यूज़र्स से फ़ोन की स्क्रीन की कीमत नहीं ली जाएगी।
Tags: