Samsung Galaxy S26 Edge : नई लीक में सामने आए फीचर्स

Update: 2025-08-10 01:37 GMT
Samsung Galaxy S26 Edge : Samsung Galaxy S26 Edge दुनिया का सबसे पतला फोन हो सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट की मानें तो यह फोन इस साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Edge के मुकाबले पतला होगा। इसके अलावा फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी। इस फोन को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस फोन को Galaxy S26 Plus के रिप्लेसमेंट के तौर पर पेश कर सकती है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को सैमसंग Galaxy S सीरीज में प्लस मॉडल देखने को नहीं मिलेगा।
सबसे पतला फोन
Samsung Galaxy S26 Edge के बारे में नई जानकारी टिप्स्टर Ice Universe ने दी है। इस फोन की मोटाई महज 5.5mm हो सकती है, जो Galaxy S25 Edge के मुकाबले 0.3mm कम होगी। यह फोन 5.8mm मोटा है। इससे पहले किसी ब्रांड ने 5.5mm का 5G फोन लॉन्च नहीं किया है। पतले होने के साथ-साथ इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह फोन 4,200mAh के कार्बन सिलिकॉन बैटरी के साथ आ सकता है। Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी दी गई है।
इससे पहले आई लीक में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 एज में 4,400mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, दक्षिण कोरियाई कंपनी की तरफ से फिलहाल इस फोन के बारे में कोई भी जानकारी रिवील नहीं की गई है। सैमसंग का यह फोन 50MP के अल्ट्रा वाइड एंगल वाले कैमरे के साथ आएगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। कंपनी फोन के कैमरे में भी अपग्रेड करेगी। इस साल लॉन्च हुए मॉडल में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है।Samsung Galaxy S25 Edge की बात करें तो यह फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। अपकमिंग मॉडल में भी ऐसे ही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस फोन की कीमत भी 1 लाख रुपये के करीब हो सकती है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में अब तक का सबसे बड़ा परफॉर्मेंस अपग्रेड देखने को मिल सता है। सैमसंग का यह फोन 10.7Gbps स्पीड वाले LPDDR5X रैम के साथ आ सकता है। यह नया DRAM अल्ट्रा के साथ-साथ एज मॉडल में भी दिया जा सकता है। वहीं, इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल रेगुलर रैम के साथ आएगा।
Tags:    

Similar News