Samsung Galaxy M35 फोन 6000mAh बैटरी के साथ तीन कलर वेरिएंट्स में होगा लॉन्च

Update: 2024-05-17 06:34 GMT
नई दिल्ली : Samsung Galaxy M35 कंपनी का सस्ता स्मार्टफोन होगा जिसको लेकर चर्चा जोर पकड़ चुकी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि फोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। यह फीचर फोन का बड़ा आकर्षण हो सकता है। अब लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। एक बार फिर से यहां पर फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में खुलासा हुआ है। साथ ही रेंडर्स के माध्यम से फोन का डिजाइन भी यहां नजर आया है।
Samsung Galaxy M35 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च की अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है। लेकिन यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशंस प्राप्त कर चुका है। अब लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। ITHome पर फोन के 3डी रेंडर शेयर किए हैं। यहां फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन पता चलते हैं।
फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें नॉच डिजाइन है। रियर में फोन ट्रिपल कैमरा सिस्टम कैरी करता है। फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है। डिस्प्ले डिजाइन देखने पर कहा जा सकता है कि कंपनी ने यहां काफी काम किया है। फोन मॉडर्न लुक के साथ तैयार किया गया है। बेजल्स काफी पतले रखे गए हैं। रियर पैनल का डिजाइन Galaxy S24 से मेल खाता हुआ दिखता है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक्स के आधार पर यहां कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy M35 फोन में Exynos 1380 चिपसेट होगा। जिसके साथ में Mali G68 GPU बताया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम से लैस होगा। Galaxy M35 में 6000mAh की विशाल बैटरी होगी जो इसे संभावित रूप से लगभग 2 दिन का पावर बैकअप दे सकेगी। इसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें Android 14 OS देखने को मिलने वाला है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला है। फोन को Galaxy A35 का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा।
Tags:    

Similar News

-->