नई दिल्ली: WhatsApp यूजर्स के लिए Meta ने एक और कमाल का फीचर पेश कर दिया है। WhatsApp पर अब वीडियो कॉलिंग में उन लोगों को भी शामिल किया जा सकेगा जिनका WhatsApp पर अकाउंट भी नहीं है! जी हां, Meta ने WhatsApp में नया फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग में अब नॉन-वॉट्सऐप यूजर भी शामिल हो सकेंगे। इससे लोग बिना कोई अकाउंट बनाए या ऐप इंस्टॉल किए कॉल में शामिल हो सकेंगे। फीचर के तहत 32 लोग इसमें शामिल हो सकेंगे और इनके लिए फ्री जॉइनिंग के साथ ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल सपोर्ट भी मिलेगा। यानी प्राइवेसी की भी पूरी व्यवस्था की गई है।
WhatsApp यूजर्स के लिए लेटेस्ट फीचर Guest Calling का रोल आउट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गेस्ट कॉलिंग फीचर की मदद से अब आप किसी को भी व्हाट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, भले ही उनके पास व्हाट्सएप अकाउंट न हो। गेस्ट के तौर पर जुड़ने वाले किसी भी बाहरी यूजर को जुड़ने के लिए हालांकि कॉल होस्ट की मंजूरी की जरूरत होगी। बिना परमिशन बाहरी यूजर एड नहीं होगा।
होस्ट के परमिशन देने तक गेस्ट को एक वेटिंग रूम में रखा जाता है। परमिशन देने के बाद ही वह वीडियो कॉल में दिखता है। साथ ही, होस्ट जब चाहे गेस्ट को वीडियो कॉल से हटा भी सकता है। प्राइवेसी के लिए गेस्ट यूजर अन्य यूजर्स के मोबाइल नम्बर नहीं देख सकता है। न ही किसी यूजर को सीधे मैसेज कर सकता है और न ही किसी को कॉल में जोड़ सकता है।
Guest Calling फीचर कैसे करें इस्तेमाल
WhatsApp के Calls टैब में जाएं। यहां पर प्लस (+) का निशान चुनें। यहां से आप कॉल लिंक क्रिएट कर सकते हैं। इस लिंक को उन लोगों को भेजा जा सकता है जिन्हें आप कॉल में जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उनके पास WhatsApp होना भी जरूरी नहीं है। न ही किसी खास ऐप की अनिवार्यता रखी गई है।
गेस्ट को वीडियो कॉल में आने के लिए लिंक को अपने ब्राउजर में खोलना है, और अपना नाम वहां पर लिखना होता है। उसके बाद उसकी एंट्री वीडियो कॉल में हो जाती है। एक बार में 32 लोग वीडियो कॉल में जोड़े जा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि WhatsApp के इस फीचर के लिए केवल वही लोग कॉल लिंग जेनरेट कर सकते हैं जिनके पास अपना वॉट्सऐप अकाउंट है।
Tags: