नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme 16x 5G में 7,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme 15x की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm AirFlow वेपर चैंबर होगा। Realme 16x 5G में गेमिंग के लिए भी कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
देश में Realme की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर आगामी स्मार्टफोन के लिए लैंडिंग पेज बनाए गए हैं। भारत में Realme 16x 5G को 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Glory White और Endurance Brown कलर्स के विकल्प होंगे। Realme 16x 5G में वर्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा।
इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Realme का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 156.2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और नौ घंटे तक की गेमिंग उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन में 256 GB की स्टोरेज होगी। इसमें Realme की ओर से डिवेलप किया गया Flux Engine होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। इसमें गेमिंग के लिए भी कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। Realme 16x 5G में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm AirFlow वेपर चैंबर होगा।
इस स्मार्टफोन में गेमिंग के परफॉर्मेंस में सुधार के लिए Realme का GT बूस्ट गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन मिलेगा। Realme 16x 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। भारत में पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Realme 15X 5G में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले (1,570 × 720 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 60 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।