नई दिल्ली: Oppo Find X10 Pro Max को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल रिलीज की तर्ज पर भारत में भी सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को शामिल किया है। Oppo Find X10 Pro Max इस सीरीज का फ्लैगशिप वेरिएंट है। 200MP का ट्रिपल कैमरा इसमें मिलता है। फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी है। आइए जानते हैं Oppo Find X10 Pro Max की भारत में कीमत, और सभी खास फीचर्स
Oppo Find X10 Pro Max Price in India
Oppo Find X10 Pro Max की भारत में कीमत ₹1,99,999 बताई गई है जिसमें फोन का 12GB + 512GB वेरिएंट आता है। पुरानी सीरीज से यह मॉडल 30 हजार रुपये महंगी कीमत में आया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Oppo India पर लिस्ट किया गया है।
Oppo Find X10 Pro Max Specifications
Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक AMOLED पैनल है। इसमें 2772x1272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB की रैम, और 512GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। फोन ColorOS 17 पर रन करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग दी गई है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में 200MP के तीन कैमरा रियर में मौजूद हैं। मेन कैमरा 200MP का वाइड एंगल सेंसर से लैस है। इसमें OIS फीचर है। साथ में अल्ट्रावाइड के तौर पर 200MP का दूसरा सेंसर लगा हुआ है। तीसरे कैमरा के तौर पर फोन में 200MP टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस भी है जो OIS सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, और 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Oppo Find X10 Pro Max में 8000mAh की बैटरी लगी है। साथ में कंपनी ने 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह फोन 50W वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.2, USB Type-C 3.2 Gen 1, NFC, eSIM, IR blaster जैसे फीचर्स हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है जो डिस्प्ले में मौजूद है। फोन की मोटाई 8.4mm बताई गई है। यह वजन में 233 ग्राम का है।