नई दिल्ली: Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। फोन को कंपनी ने अगस्त में घरेलू मार्केट में पेश किया था। अब ग्लोबल वेरिएंट थाईलैंड, मलेशिया और ऑस्ट्रिया जैसे मार्केट्स में रिलीज किया गया है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो 10,000mAh कैपिसिटी के साथ आती है। इसके साथ में धांसू 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें Snapdragon 4 Gen चिपसेट लगा है। इसी के साथ यह रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यानी फोन को पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मॉडल की कीमत और अन्य
खास फीचर्स
Oppo A7 Pro Max 5G Global Launch Price
Oppo A7 Pro Max 5G को कंपनी ने 6 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज कंफिग्रेशन में ग्लोबल मार्केट (via) पेश किया है। मलेशिया में फोन की कीमत MYR 2,299 (लगभग 54,000 रुपये) है। ऑस्ट्रिया में Oppo A7 Pro Max 5G को €599 (लगभग 66,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं, थाइलैंड में फोन THB 19,999 (लगभग 57,500 रुपये) में आता है। फोन को कंपनी ने सर्फिंग ब्लू, और लूनर ब्लैक कलर्स में उतारा है।
Oppo A7 Pro Max 5G Features, Specifications
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मॉडल में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,772 × 1,272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। फोन में कंपनी ने क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया है जो कि 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ आता है।
Oppo A7 Pro Max 5G कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है, यानी वीडियो रिकॉर्ड करते समय वीडियो हिलता हुआ नजर नहीं आता है। इसके साथ में कंपनी 2 मेगापिक्सल का सेंकडरी सेंसर दिया है जो कि मोनोक्रॉम सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन दोनों ही, रियर और फ्रंट कैमरा से 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।
Oppo A7 Pro Max 5G की बैटरी इसका सबसे धांसू फीचर बनकर आता है। फोन 10,000mAh बैटरी को सपोर्ट करता है। साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। फोन में कंपनी ने 27W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। 10 हजार एमएएच की भारी बैटरी कैपिसिटी के चलते इसे पावरबैंक के जैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स में फोन के अंदर ऑप्टिकल डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी मिल जाती है। यह NFC को भी सपोर्ट करता है। फोन को कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान की है जिसके लिए यह IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।
Tags: