बड़ा धमाका करने के मूड में OnePlus, नए फोन में हो सकता है 200MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर भी
OnePlus 13T, OnePlus 15,
Technology प्रौद्योगिकी: OnePlus 13T ने कुछ दिन पहले ही मार्केट में एंट्री की है। इस फोन को OnePlus 13s नाम से जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसी बीच OnePlus के एक और नए फोन की चर्चा शुरू हो गई है, जिससे यूजर्स काफी उत्साहित हैं। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम OnePlus 15 है। यह फोन फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस दे सकता है। इसमें कंपनी प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है।
200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
OnePlus 15 को लेकर Digital Chat Station की एक नई लीक में दावा किया गया है। कंपनी फोन में शानदार जूम ऑफर करने वाली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस से लैस हो सकता है। फोन के डिजाइन के बारे में कहा जा रहा है कि यह काफी हल्के और स्लीक डिजाइन के साथ आ सकता है।
मिल सकती है 6500mAh के आसपास की बैटरी
फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 6500mAh के आसपास की बैटरी दे सकती है। लीक की मानें तो OnePlus 15 का प्रोटोटाइप 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच के फ्लैट LTPO डिस्प्ले से लैस है। फोन LIPO तकनीक के साथ आएगा, जिसकी वजह से फोन में आपको अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स और बेहतर फ्रंट सिमेट्री देखने को मिल सकती है।
पिछले महीने लॉन्च हुआ था OnePlus 13T
OnePlus 13T को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। यह फोन OnePlus 13s के नाम से जल्द ही भारत में एंट्री कर सकता है। फीचर्स की बात करें तो OnePlus 13T में आपको 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह 8T LTPO AMOLED 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में दी गई बैटरी 6260mAh की है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।