OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच, जानिए फीचर्स और डिजाईन

Update: 2024-02-21 06:23 GMT
वनप्लस की गिनती भारत के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में होती है। इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों के लिए ऑडियो और स्मार्टवॉच भी लाती रहती है। इस बार भी कंपनी अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस वॉच 2 को MWC 2024 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वॉच 26 फरवरी को लॉन्च होगी। यहां हम आपको इस वॉच के बारे में अब तक सामने आई डीटेल्स की जानकारी दे रहे हैं।
नए मॉडल को अपग्रेड किया जाएगा
उम्मीद है कि नया मॉडल पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेडेड फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। हाल ही में रिपोर्ट्स में वनप्लस के आने वाले स्मार्ट वियरेबल के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।
इसके साथ ही कंपनी ने एक पोस्ट के जरिए इसके कुछ डिजाइन का भी खुलासा किया है। इसका आकार गोलाकार है, जिसमें आपको दो बटन दिखाई देंगे।
वनप्लस की आगामी स्मार्टवॉच को BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
वनप्लस वॉच 2 की विशेषताएं (अपेक्षित)
वनप्लस वॉच 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। हालाँकि, यह पुष्टि की गई है कि इसका डायल गोल आकार का होगा।
इस वनप्लस वॉच के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 चिपसेट होने की उम्मीद है।
इसके अलावा इस डिवाइस को वनप्लस के वेयरओएस 3 या वेयरओएस 4 के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।
Tags:    

Similar News