Nubia V70 Design मोबाइल न्यूज़ : ZTE की नूबिया ने लेटेस्ट स्मार्टफोन नूबिया V70 डिजाइन लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले है जो लाइव आइलैंड फीचर से लैस है। यह आइलैंड Apple के iPhone में दिए गए डायनेमिक आइलैंड जैसा ही है। फोन में 4GB रैम के साथ 256 GB की स्टोरेज दी गई है। फोन 5000mAh की बैटरी और 22.5W चार्जिंग से लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में।
नूबिया V70 डिजाइन की कीमत, उपलब्धता
नूबिया V70 डिजाइन की कीमत PHP 5,299 (लगभग Rs. 7,600) है। फोन को फिलीपींस में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह सिट्रस ऑरेंज, जेड ग्रीन, रोज पिंक और स्टोन ग्रे समेत कई शेड्स में आता है। फोन की बिक्री 28 नवंबर से Lazada, Shopee जैसे प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।
नूबिया V70 डिजाइन की स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
नूबिया V70 डिजाइन एक डुअल सिम (नैनो+नैनो) फोन है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड MyOS 14 पर चलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। यह 12nm प्रोसेसिंग पर बने Unisoc T606 ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा दिया गया है।
जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने रियर कैमरा की अन्य डिटेल्स नहीं दी हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें नोटिफिकेशन के लिए लाइव आइलैंड 2.0 फीचर भी दिया गया है। यह एपल के डायनेमिक आइलैंड की तरह काम करता है।
Tags: